धनबाद स्टेशन बना शराब तस्करी का अड्डा! RPF की दबिश में 18 लीटर शराब संग तस्कर धराया

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत रेल सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के खेल का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने एक शातिर तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

घटना 01 मई 2026 की रात करीब 10:55 बजे की है, जब RPF पोस्ट धनबाद और CIB की टीम स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 के कालका छोर पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर संदिग्ध हालत में घूमता दिखा। टीम को देखते ही वह घबरा गया, जिससे शक और गहरा गया।

तुरंत रोककर पूछताछ की गई तो उसने बैग में व्हिस्की होने की बात कबूल कर ली। जब बैग की तलाशी ली गई तो अंदर से 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ₹19,680 बताई गई।

बरामदगी :

12 बोतल Royal Stag Deluxe Whisky (750 ml)

24 बोतल Royal Stag Deluxe Whisky (375 ml)

1 लाल रंग का Sklite ट्रॉली बैग

सभी बोतलों पर “For Sale in Jharkhand Only” लिखा था, जिससे साफ हो गया कि यह शराब बिहार में अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी।

पूछताछ में आरोपी ने खुद कबूल किया कि वह ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में झारखंड से शराब खरीदकर बिहार में सप्लाई करता था।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनू कुमार यादव

निवासी: बरमसिया धोवाटांड़, धनसार थाना, धनबाद के रूप में किया गया है।

RPF ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके परिजनों को सूचना दे दी। इसके बाद 02 मई की रात 12:30 बजे आरोपी को RPF पोस्ट धनबाद लाया गया।

इस पूरे मामले में उप निरीक्षक पालिक मिंज द्वारा उत्पाद विभाग को लिखित शिकायत सौंपी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....