धनबाद – विज्ञा सेवा संस्थान ने रचा सेवा का इतिहास, SNMMCH में मुफ्त भोजन योजना ने पूरे किए एक साल

KK Sagar
1 Min Read

विज्ञा सेवा संस्थान फाउंडेशन ने अपने स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़े समर्पित सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने संस्था की सेवा यात्रा को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्थान बीते 365 दिनों से एसएनएमएमसीएच (शहीद नित्यानंद मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा है, जो सेवा और मानवता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के संरक्षक विकास कुमार ने कहा कि यह सेवा यात्रा सभी वॉलंटियर्स के समर्पण और समाज के विभिन्न वर्गों से मिले सहयोग की बदौलत सफल हो पाई है। उन्होंने कहा, “संस्थान समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य करता रहेगा।”

Advertisement

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया और इस प्रकार की सेवाओं को हर स्तर पर सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....