HomeUncategorizedबाल विवाह के रोकथाम पर हुई चर्चा, बालिकाएं हुई जागरूक

बाल विवाह के रोकथाम पर हुई चर्चा, बालिकाएं हुई जागरूक

जमशेदपुर।सोनारी आदर्श सेवा संस्थान द्वारा बर्मामाइंस के एस टाइप मैदान में स्लम बस्तियों के 150 बच्चों के संग चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का अंतिम दिन मनाया गया। समापन समारोह में बाल विवाह को किस तरह सरलता से रोका जा सकता है, इसपर चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रतियोगिता का आयेजन किया गया। इसमें दौड़, इन-आउट, चम्मच गोली रेस, स्केटिंग जैसे खेलों का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार वितरण जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। अंत में बच्चों को नाश्ता व मिठाई बांटी गई।

Most Popular