दिशोम गुरु को नमन : धनबाद उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक पहुंचे शिबू सोरेन आश्रम, दी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि

KK Sagar
1 Min Read

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार आज टुंडी के पोखरिया स्थित मनियाडीह में शिबू सोरेन आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन टुंडी विधायक एवं आश्रम के संरक्षक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा किया गया था।

प्रतिमा पर पुष्प अर्पित

इस अवसर पर उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने आश्रम का भ्रमण किया और दिशोम गुरु के कमरे का अवलोकन किया। तत्पश्चात उन्होंने आश्रम प्रांगण में पौधारोपण भी किया।

दिशोम गुरु का संघर्ष रहेगा प्रेरणा

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत की आदिवासी चेतना के महानायक थे। उनका संघर्ष, बलिदान और नेतृत्व सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। वे झारखंड की माटी के कण-कण में जीवित रहेंगे।

प्रसाद ग्रहण कर किया समापन

इसके बाद उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र नाथ ठाकुर के अलावा अन्य प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....