Homeराज्यJamshedpur Newsपश्चिमी सिंहभूम में मछली व्यापार करने वाले दो गुटों के बीच विवाद,...

पश्चिमी सिंहभूम में मछली व्यापार करने वाले दो गुटों के बीच विवाद, कई जख्मी

जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में मछली व्यापार करने वाले दो गुटों के बीच विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढा कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों गुट के लोग जख्मी हुए हैं। घायलों का इलाज मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। दोनों गुट में मारपीट की सूचना मिलते ही मझगांव पुलिस मझगांव मुख्य चौक पहुंची। पुलिस को देख सभी लोग भाग निकले। कुछ लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे जिन्हें पुलिस के द्वारा उठाकर मझगांव रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मझगांव बस्ती के अंदर चारों ओर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष को देखते हुए कुमारडुंगी पुलिस व इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने भी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर माहौल को शांत कराया। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत चाईबासा में मछली देने को लेकर शुरू हुआ। दोनों गुट के लोग मछली एक व्यापारी को दे रहे थे। इसी दौरान कीमत के लेन-देन में विवाद हो गया। फोन से दोनों गुट के लोगों ने मझगांव में इसकी जानकारी दी। इसके बाद आपस में ही दोनों गुटों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मझगांव मुख्य चौक में मछली व्यापारी आमीर गुट व अफताब गुट में बहस होते-होते मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट में तलवार, छड़, डंडा, चाकू से दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गये। इसमें अफताब गुट से मोजफ्फर हुसैन का सर फटा, नसीउल्लाह, अब्दूल अहद, मो. समीउल्लाह, मताल घायल हुआ है। जबकि आमीर गुट से मो. नजीम अख्तर, रेहान अहमद व सरवर आलम सर फटा व उप प्रमुख अजीम अख्तर घायल हुआ है।

Most Popular