Homeदेशकोरोना अपडेट - बीते 24 घंटे में 8 हजार 954 नए मामले...

कोरोना अपडेट – बीते 24 घंटे में 8 हजार 954 नए मामले आए,10 हजार 207 ठीक हुए

मिरर मीडिया : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 8 हजार 954 नए मामले पाए गए। वहीं 267 लोगों की कोरोनावायरस के चपेट में आने से जान गई है। इसी दौरान 10 हजार 207 लोग कोरोना से ठीक भी हुए है।

मंत्रालय की ओर से दिए आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 99 हजार 203 मामले एक्टिव हैं। बता दें 547 दिनों बाद देश में एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख से कम हुई है। इसके साथ ही 3 करोड़ 40 लाख 28 हजार 506 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं. हाालंकि संक्रमण से अब तक 4 लाख 69 हजार 247 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार देश में नए मामले पाए जाने के बाद 1,520 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular