धनबाद, 09 सितम्बर 2025 : मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने आज धनबाद–कोडरमा रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की।



निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक कोडरमा स्टेशन पहुंचे, जहाँ उन्होंने गर्डर लाँचिंग ब्लॉक में जारी कार्य की प्रगति और सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएँ तथा सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता न हो।
इस मौके पर मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

