September 29, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

EARTHQUAKE – निकोबार द्वीप समूह में भूकंप से कांपी धरती

1 min read

मिरर मीडिया : बुधवार सुबह 5.40 बजे भूकंप के झटकों से निकोबार द्वीप समूह की धरती हिल उठी। बता दें कि भारत के बंगाल की खाड़ी में स्थित निकोबार द्वीप समूह में भूकंप से धरती कांप उठी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आंका गया है। 

गौरतलब है कि इससे पहले 29 जुलाई को भी अंडमान निकोबर द्वीप समूह में भूकंप से धरती कांपी थी। पोर्ट ब्लेयर के पास भूकंप आधी रात 12.53 बजे आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 थी।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप का केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 126 किमी दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 69 किलोमीटर नीचे था। गहरी नींद में सो रहे लोग भूकंप से सहम गए। वे घर से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.