HomeELECTIONLok Sabha Election 2024Election 2024: राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश पहुंचे धनबाद बोले पत्नी युग का...

Election 2024: राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश पहुंचे धनबाद बोले पत्नी युग का हो गया है लोकतंत्र, जनता देगी जवाब

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Election 2024 भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश रविवार को राष्ट्रवादी कायस्थ विचार मंच के स्वागत समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के लिए समर्थन मांगा।

दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। दीपक प्रकाश ने कायस्थ समाज के गौरवशाली इतिहास को भी विस्तार से बताया और कहा कि कायस्थ समाज हमेशा से राष्ट्रहित के लिए अग्रसर रहे हैं।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने कहा कि यदि वह जीतते हैं तो कायस्थ समाज के लिए चित्रगुप्त भगवान का मंदिर बनवाएंगे। कार्यक्रम में आये सभी लोगों का अभिवादन करते हुए ढुलू ने कहा कि बाघमारा के एक कायस्थ का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद ट्रांसपोर्टर पर दबाव बना कर पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिलवाया था। जिसमे उनके उपर मुकदमा भी हुआ था। वह हमेशा से कायस्थ समाज के लोगों का सम्मान किये हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन, अजय नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी ढुलू मजतो को भारी से भारी मतों से जिताने का अपील किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रभात रंजन ने सभी नेताओं का आभार प्रकट करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। सफल बनाने में विकास श्रीवास्तव, प्रमोद लाला आदि लोगों को मुख्य रही।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular