अवैध एवं नकली शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, 30 पेटी में करीब 270 लीटर शराब को किया जब्त

Anupam Kumar
1 Min Read

धनबाद: अवैध और नकली शराब पर लगातार उत्पाद विभाग की छापेमारी जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार की तड़के सुबह उत्पत्ति विभाग की टीम ने बलियापुर के पलानीगांव के मण्डल बस्ती से 30 पेटी अवैध एवं नकली शराब जब्त की गई है। हालंकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई है। इसमें संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जप्त किए गए शराब अवैध एवं नकली हैं। 30 पेटी में करीब 270 लीटर अवैध शराब जब्त हुए है। दुर्गा पूजा के अवसर पर उपायुक्त एवं एसएसपी के आदेश अनुसार अवैध एवं नकली शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें उक्त कार्रवाई की गई है।

बता दें कि अवैध और नकली शराब के खिलाफ लगातार उत्पाद विभाग के कार्रवाई जारी है विगत दिनों धनबाद जिले के कई क्षेत्रों में अवैध शराब जब्त किए जा चुके हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *