Homeराज्यबिहारदिल्ली में JDU की कार्यकारिणी बैठक आज, ललन सिंह को लेकर हो...

दिल्ली में JDU की कार्यकारिणी बैठक आज, ललन सिंह को लेकर हो सकते हैं बड़े एलान, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार: दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक होने जा रही है। इस अहम बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की किस्मत का भी फैसला हो जाएगा और यह भी साफ हो जाएगा कि ललन सिंह पद पर बने रहेंगे या तीर उनके हाथ से छूट जाएगा।
इस बीच सीएम नीतीश से मिलने पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह उनके आवास पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों साथ-साथ जदयू की मीटिंग में पहुंचेगे। पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक और फिर राष्ट्रीय परिषद की बैठक दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी।

वहीं पार्टी के अंदर ललन सिंह के अलावा तीन नामों पर जोरदार चर्चा हो रही है। इन नामों में सबसे पहले खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उनके अलावा कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर हैं। फिर तीसरे नंबर पर विजय चौधरी का नाम आ रहा है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक जेडीयू ने किसी तरह का इशारा नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार जेडीयू की बैठक के बाद पार्टी में कई बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इस बीच संजय झा, नीतीश कुमार से व्यक्तिगत तौर पर मिलने पहुंचे हैं।
वहीं दिल्ली जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि अगर नीतीश कुमार खुद अपने हाथ में पार्टी की कमान लेते हैं तो पार्टी का विकास हो पाएगा। हम फिर और आगे बढ़ेंगे।

Most Popular