फेल छात्रों का आंदोलन जारी, छात्र संगठन आंदोलित, जैक अध्यक्ष का फूंका पुतला

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जिन छात्रों को फेल किया गया है उनका आंदोलन लगातार जारी है। पहले आजसू छात्र इकाई और अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जैक द्वारा घोषित परिणाम पर विरोध शुरू कर दिया है। जानकारी हो कि वैश्विक महामारी के कारण इस साल बोर्ड ने अपग्रेडिंग के अनुसार छात्रों का परिणाम जारी किया है। इसमें लगभग सभी छात्र पास हुए हैं लेकिन राज्य भर के 35 छात्रों को फैल भी होना पड़ा है। इसको लेकर छात्र संगठन आंदोलित है। धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम पिछले 1 सप्ताह से चल रहा है। जैक की ओर से घोषित परिणाम के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने साकची गोलचक्कर पर जैक के अध्यक्ष का पुतला दहन किया। इस बीच कहा गया कि जिन छात्रों को फेल किया गया है उसे पास किया जाए अन्यथा सभी विद्यार्थियों का फिर से परीक्षा ली जानी चाहिए। इस बीच नारा लगाया गया कि जाट की दोहरी नीति नहीं चलेगी। मौके पर प्रदेश सह मंत्री बापन घोष विश्वविद्यालय संयोजक, वीरेंद्र पासवान, महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी, महानगर संगठन मंत्री कार्यालय मंत्री सिद्धार्थ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नमिता पाठक, कार्य प्रमुख शिव रंजन सिंह, महानगर महामंत्री अभिषेक झा, राजीव ठाकुर, रोशन पासवान, अशोक यादव, शुभांशु सिन्हा, माही कुमारी, निशु कुमारी, किरण,मनीषा, अनु, वर्षा, प्रतिमा तस्के, शालू, नूपुर, रिचा, अंबिका, मुस्कान, शिल्पा, किरण, प्रतिमा, लक्ष्मी आदि शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *