Homeदेशप्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 वर्ष की उम्र में...

प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 वर्ष की उम्र में निधन : PM ने किया शोक प्रकट

मिरर मीडिया : पद्म विभूषण से सम्मानित 83 वर्षीय प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन हार्ट हटैक की वजह से हो गया है। जानकारी के अनुसार बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को अंतिम सांस ली। इस बाबत कई हस्तियों और राजनीतिक नेताओं ने शोक प्रकट किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करतें हुए शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा,

‘भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular