HomeधनबादDhanbadजिले से स्थानांतरित हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को दी गई विदाई, नए...

जिले से स्थानांतरित हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को दी गई विदाई, नए अधिकारियों का हुआ स्वागत

झारखण्ड: धनबाद पुलिस द्वारा गुरूवार को जिले से स्थानांतरित हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, परीचारी प्रवर का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इसके साथ ही जिले में नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, परीचारी प्रवर के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं ,स्थानांतरित हुए सभी पदाधिकारियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया। साथ ही नव पदस्थापित सभी पदाधिकारियों ने आने वाले समय में जिले को अपराध मुक्त बनाये रखने के साथ साथ शांति व्यवस्था कायम रखने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लिया।

साथ ही एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने सभी पदाधिकारियों का हौंसला बढ़ाते हुए मार्गदर्शन के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक नगर अजित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कपिल चौधरी ने भी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी को भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में जिले से स्थानांतरित हुए वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अमर पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद विन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशा मुर्मू, एसडीपीओ अभिषेक सिंह मौजूद रहें।
वहीं,विदाई सह सम्मान समारोह मे वर्त्तमान में नव पदस्थापित महेश प्रजापति (बाघमारा एसडीपीओ), एसडीपीओ सिंदरी भूपेन्द्र राउत, डीएसपी रजत मणि बाखला, डीएसपी अरविंद सिंह, डीएसपी शंकर कामती, डीएसपी संदीप गुप्ता समेत जिले के अन्य पुलिस निरीक्षक व कई थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular