बिहार के किसानों को सम्राट सरकार की सौगात, 12 घंटे मिलेगी सस्ती बिजली

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। बिहार के किसानों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अब 12 घंटे सस्ते दरों में बिजली मुहैय्या कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक एग्रीकल्चर फीडर के जरिए 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

किसानों तक पर्याप्त और समय पर बिजली पहुंचाने का निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ राज्य में चल रही ऊर्जा परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि, सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों तक पर्याप्त और समय पर बिजली पहुंचाने के लिए सभी एग्रीकल्चर फीडरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।

एग्रीकल्चर फीडर के जरिये रियायती दर पर बिजली उपलब्ध

बता दें, राज्य सरकार एग्रीकल्चर फीडर के जरिये किसानों को सिंचाई के लिए बेहद रियायती दर पर बिजली उपलब्ध करा रही है। इसके लिए राज्य में अब तक 2,700 से अधिक एग्रीकल्चर फीडर स्थापित किए जा चुके हैं। कृषि कनेक्शन पर किसानों को करीब 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली मिल रही है। सरकार के मुताबिक कृषि उपभोक्ताओं को बिजली दर में लगभग 93 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।

Share This Article