मिरर मीडिया : तालिबान के कब्ज़े के बाद अफगानिस्तान छोड़कर भागने के क्रम में विमान से गिरने वालें एक शख्स की पहचान हो गई है।

विमान से गिरकर मरने वालों में एक अफगानिस्तान राष्ट्रीय टीम के फुटबॉलर जाकी अनवारी का नाम है। सूत्रों कि माने तो काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी विमान से गिरने के चलते अनवारी की मौत हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार अनवारी की मौत की पुष्टि खेल महानिदेशालय ने की है।

