मिरर मीडिया : नियोजन की मांग को लेकर मंगलवार को गोल्फ ग्राउंड में पोषण सखी की बैठक आहूत की गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पोषण सखियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
वही पोषण सखी की प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमारी ने बताया कि मंगलवार को गोल्फ ग्राउंड में कमेटी की ओर से जिला स्तरीय बैठक रखी गई है। झारखंड राज्य एकत्रित पोषण सखी संघ को पूर्वी एवं पश्चिमी जोन में बांटा गया है। पूर्वी जोन की जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे एवं पश्चिमी जोन की रुबिया खातून को कार्यभार दिया गया है। इनको लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही बताया कि बकाया मानदेय की भुगतान कर दी गई हैं। नियोजन की मांग को लेकर पहले सरकार से वार्ता करेंगे। अगर मांगे नहीं पूरी की जाती है तो वह आंदोलन पर उतरेंगी।
बता दें कि, राज्य सरकार द्वारा पोषण सखियों को बर्खास्त कर दिया गया है। बकाया मानदेय की मांग को लेकर पोषण सखियों का आंदोलन जारी था। हालांकि बकाया मानदेय की भुकतान कर दी गई है। दोबारा नियोजन की मांग को लेकर पोषण सखी एक बार फिर आंदोलन को लेकर उतारू हैं।

