HomeUncategorizedरामगढ़ के जंगलों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की कीमत वाली हाथी...

रामगढ़ के जंगलों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की कीमत वाली हाथी के दांत की बरामदगी : मृत हाथी के ग्रामीणों ने काट लिए थे दांत

मिरर मीडिया : झारखंड के रामगढ़ जिले के बसंतपुर क्षेत्र अंतर्गत जंगल से मृत हाथी के कटे हुए दांत बरामद किया गया है। दरअसल बसंतपुर के जंगल में 16 सितंबर को एक मृत नर हाथी मिला था। उसके दोनों दांत कटे हुए थे। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आसपास रहने वाले किसी ग्रामीण ने मौका देखकर हाथी के दोनों दांत आधे-आधे काट लिए थे। वहीं यह बात वन विभाग के अधिकारियों को पता चलते ही काटे गए दांतों को तलाशने का काम शुरू कर दिया गया।

बता दें कि मृत हाथी के कटे दोनों दांतों की बरामदगी के लिए रामगढ़ डीएफओ ने दो टीमें गठित कीं थीं। इन्हीं वनकर्मियों ने रविवार को मांडू वन क्षेत्र के बसंतपुर के जंगल से हाथी दांत बरामद कर लिया। सूत्रों कि माने तो हाथी के कटे हुए दोनों दांतों को वहां से बरामद किया गया जहां मृत हाथी को दफन किया गया था। बताया जा रहा है कि दफनाई गई जगह से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हाथी दांत झाड़ियों में मिले।वनकर्मियों के मुताबिक, हाथी दांत की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में कीमत है।

गौरतलब है कि हाथी दांत काटने में स्थानीय लोग और ग्रामीणों की ही संलिप्तता है। फिलहाल वन विभाग हाथी दांत काटने वाले लोगों की खोज में लगी हुई है। इस बाबत मामला भी दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular