झारखंड में पहली बार एवियन फ्लू ने दी दस्तक, नौ माह के बच्चे की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, रिम्स के डॉक्टर ने दी जानकारी

Anupam Kumar
2 Min Read

झारखंड : झारखंड में एवियन फ्लू ने दस्तक दे दी है। झारखंड में यह पहला मामला है, जिसमें नौ माह के एक बच्चे की एवियन फ्लू (एच3एन2) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मालूम हो कि शुक्रवार की शाम रिम्स के माइक्रोबायोलाजी विभाग के एचओडी डा. मनोज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पीडियाट्रिक विभाग के डा. राजीव मिश्रा की यूनिट में एक बच्चे का सैंपल लिया गया था। जिसके बाद
जेनेटिक्स एंड जिनोमिक्स विभाग में जांच में बच्चे में एवियन फ्लू की पुष्टि हुई है। बच्चा रामगढ़ के संदवाडीह का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि अभी तक का राज्य का यह पहला मामला है, जिसमें मनुष्य में एवियन फ्लू एच3एन2 संक्रमण पाया गया है।
अभी तक पक्षियों में बर्ड फ्लू (एच5एन2) के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें कई बार मुर्गियों, बत्तख समेत अन्य पक्षियों के मरने की सूचना मिलती रही है।
इस नए मामले के बाद डाक्टरों का कहना है कि कोरोना काल में जो सावधानी बरती जाती थी, वर्तमान में भी उसका अनुपालन करना उचित होगा।
हालांकि, डाक्टरों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, बच्चे को आइसोलेशन में रखा गया है। यह बीमारी पक्षियों में बर्ड फ्लू कहा जाता है, लेकिन जब यह मनुष्यों में होती है तो इसे एवियन फ्लू कहा जाता है।
इधर, रिम्स में एच3एन2 के मरीज मिलने के बाद इसकी रोकथाम को लेकर शुक्रवार को एडवाइजरी जारी कर दी गई।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड के निदेशक आलोक त्रिवेदी ने रिम्स के निदेशक तथा अधीक्षक के अलावा रांची तथा रामगढ़ के सिविल सर्जन को इसे लेकर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *