Homeझारखंडदेश के इतिहास में पहली बार किसी छापेमारी में रिकॉर्ड नगद राशि...

देश के इतिहास में पहली बार किसी छापेमारी में रिकॉर्ड नगद राशि की बरामदगी पर सीपी सिंह ने केस ED को सौंपने सहित धीरज साहू को गिरफतार करने की मांग की

मिरर मीडिया : राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले 200 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की रकम पर सियासत गरमाई हुई है। बता दें कि धीरज साहू कांग्रेस पार्टी से हैं और अब गठबंधन की सत्ता दल पर विपक्ष लगातार हमलावर है।

इसी क्रम में भाजपा विधायक सीपी सिंह ने इस मामले को ED को सौंपने सहित धीरज साहू को गिरफतार करने की मांग की है। जबकि सीपी सिंह ने धीरज साहू की संसदीय सदस्यता खत्म करने की मांग की है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में भ्रष्टाचार के नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उसके डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। देश के इतिहास में पहली बार किसी छापेमारी में रिकॉर्ड नगद राशि की बरामदगी हुई है। कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता में लगे हैं। सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने यह पैसे जरूर तीन राज्यों के चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त और रिसार्ट पॉलिटिक्स के लिए रखा होगा। इसमें हेमंत सोरेन की भी हिस्सेदारी है। इस पूरे प्रकरण में झारखंड भी शर्मसार हुआ है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular