HomeJharkhand NewsFSSAI का खाद्य सुरक्षा से जुड़े प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, फूड फोर्टीफिकेशन...

FSSAI का खाद्य सुरक्षा से जुड़े प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, फूड फोर्टीफिकेशन के बारे में भी दी जानकारी

जमशेदपुर : अभिहित अधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम संदीप कुमार मीणा के निदेश पर आज सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में FSSAI का अभियान Eat Right India के तहत फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स एएनएम व आशा वर्कर के लिए खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉ ए के लाल, एसीएमओ डॉ साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ जुझार मांझी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री, सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, बी.टी.टी, एएनएम, सीएचओ व सहिया साथी शामिल हुए। उपस्थित सदस्यों को FSSAI का अभियान Eat Right India के बारे में बताया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में खाने की अच्छी आदतों को बढ़ावा देना है। भोजन कैसे हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है व विभिन्न भौतिक, रासायनिक व जैविक खतरों के बारे में जानकारी दी गयी। खाने में हो रही मिलावट तथा कैसे इसे घरों में भी सामान्य जांच से पता किया जा सकता है इस बारे में बताया गया। कार्यशाला में शामिल सदस्यों को FSSAI के विषय पर जानकारी दी गयी। साथ ही फूड लाइसेंसिंग व रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किस प्रकार किया जा सकता है इससे अवगत कराया गया। फूड फोर्टीफिकेशन के बारे में भी जानकारी दी गयी। जिसे वे मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने अपने क्षेत्रों में और लोगों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

Most Popular