Homeझारखंडबरवाअड्डा में 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आज कराई जाएगी...

बरवाअड्डा में 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आज कराई जाएगी मेडिकल जांच

धनबाद: बनारस की 14 वर्षीया आंखों से कम देखने वाली किशोरी के साथ बरवाअड्डा के किसी अज्ञात स्थल पर सामूहिक दुष्कर्म की किया गया है। घटना प्रकाश में आने के बाद आरपीएफ ने शुक्रवार को रेस्क्यू कर पीड़िता को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे होप हाउस बालिका गृह में भेज दिया गया।
पीड़िता ने बताया कि वह बनारस की रहने बाली है। वहां से पांच दिन पहले भटकते हुए धनबाद स्टेशन पहुंची थी।किसी बीमारी के कारण उसकी आंखों से कम दिखता है। धनबाद स्टेशन पर एक महिला ने उसे अपनापन दिखा कर अपने साथ रख लिया, लेकिन बाद में उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। दो दिन पहले उसे एक महिला के साथ टेंपो से बरवाअड्डा भेजा गया था। बरवाअड्डा में उसे कहां रखा गया और किन लोगों ने उसके साथ गलत काम किया गया, इस बारे में वह नहीं बता पा रही है।

किशोरी ने आगे बताया कि वह बनारस में एक होटल में काम करती थी।वहां भी उसके साथ गलत काम होता था।बनारस रेलवे स्टेशन पर जो भी ट्रेन मिला, उसमें बैठ कर धनबाद पहुंच गयी।यहां स्टेशन पर उतरते ही उसे वह महिला मिल गयी। किशौरी ने उस महिला के संबंध में सिर्फ इतना बता पा रही है कि वह छोटे बच्चों से भीख मंगवाती और बड़ी लड़कियों से गलत काम करवाती है।

मामले की जानकारी के बाद सीडब्ल्यूसी ने आरोपित महिला को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। आरपीएफ ने महिला के फरार होने की जानकारी दी। आरपीएफ को महिला को ढूंढने का निर्देश दिया गया है। देर शाम हो जाने से पीड़िता को होप हाउस बालिका गृह में भेज दिया गया। शनिवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा।

वहीं इस मामले की जानकारी राज्य बाल संरक्षण आयोग को भी दे दी गयी है।आयोग की सदस्य डॉ आभा वीरेंद्र अकिंचन ने कहा कि मामला गंभीर है। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि राज्य बाल संरक्षण आयोग को किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना की सूचना दे दी गई है।रेल पुलिस को सीमा विवाद में उलझने के बजाय जीरो एफआइआर दर्ज कर फरार महिला को पकड़ने का निर्देश दिया गया है।

Most Popular