गोसाईडीह बैंक कॉलोनी में बंद घर में बड़ी चोरी, चोरों ने उड़ाए 14 लाख के गहने और नकदी

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद: जिले में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोसाईडीह बैंक कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लगभग 14 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना PHED के संवेदक जीतेन्द्र कुमार चौरसिया के घर में घटी, जब वे अपने परिवार के साथ 20 मार्च को ससुराल (मिहिजाम, चित्तरंजन) गए हुए थे।

चोरी का पूरा मामला:

➡️ घर लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सारा सामान बिखरा पड़ा था।
➡️ सोने के गहने: मंगलसूत्र, 3 चेन, बाली, नथिया आदि चोरी।
➡️ चांदी के आभूषण व सिक्के: करीब डेढ़ किलो वजन के चांदी के गहने भी ले उड़े चोर।
➡️ नकदी: 2.20 लाख रुपये भी चोरों ने चुरा लिए।
➡️ कुल मिलाकर 14 लाख की संपत्ति चोरी होने का अनुमान।

पुलिस जांच में जुटी

चोरी की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था, किरायेदार भी अपने गांव गया हुआ था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और इलाके में गश्त बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

Advertisement

धनबाद में चोरी की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग कर रहे हैं

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....