Govindpur water supply : पानी के लिए अब देना होगा शुल्क, दरें तय, मुखियाओं को हिदायत

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर छोटा गोविंदपुर वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत जल शुल्क वसूली को लेकर समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में योजना से आच्छादित 21 पंचायतों के मुखिया और जल सहियाओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में जल शुल्क वसूली की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक घरेलू गृह संयोजन के लिए 100 और प्रत्येक फ्लैट के लिए 250 रुपये की दर से जल शुल्क नियमित रूप से वसूला जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गृह संयोजन में किसी भी रिसाव की मरम्मत की जिम्मेदारी लाभुकों की होगी। साथ ही जल संसाधनों के प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

जुस्को के प्रतिनिधियों ने मुखिया और जल सहियाओं को जल शुल्क वसूली, कैश बुक संधारण और अन्य प्रशासनिक व वित्तीय प्रक्रियाओं की जानकारी दी। श्री सचान ने कहा पारदर्शी और नियमित जल शुल्क वसूली से जलापूर्ति प्रणाली को सतत और प्रभावी बनाया जा सकता है। ग्राम स्तर पर समुदाय की सक्रिय भागीदारी इस दिशा में महत्वपूर्ण है। यह बैठक जलापूर्ति योजना के सुचारू संचालन और स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
error: Content is protected !!