September 29, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

चंद्रयान –3 की तर्ज पर कोलकाता में बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, विक्रम लैंडर पर विराजमान होंगी मां दुर्गा

1 min read

बंगाल : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न पूरे देश में मनाया गया। इस बीच कोलकाता की एक दुर्गा पूजा समिति ने इसरो को बधाई देने के लिए फैसला किया है कि उसके पंडाल का डिजाइन लैंडर विक्रम पर आधारित होगा, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त को उतरा था।
मालूम हो कि उत्तरी कोलकाता के सीताराम घोष स्ट्रीट में पल्लीर जुबक बृंदा क्लब ने विक्रम की एक विशाल आकार की अनुकृति बनाने पर काम शुरू कर दिया है, जो इसके पंडाल के रूप में काम करेगा। वहीं पूजा समिति के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि पूजा आने दीजिए, आगंतुक देखेंगे कि मां दुर्गा लैंडर विक्रम माडल पर बैठी हैं, जो चंद्रमा की सतह से समानता दर्शाते हुए जमीन पर स्थित होगा।

उन्होंने कहा कि आयोजक चंद्रयान अभियान से जुड़े इसरो के एक वैज्ञानिक के पिता से पूजा का शुभारंभ कराएंगे। यह इसरो के प्रति हमारा आभार होगा।

वहीं कोलकाता के साथ-साथ-साथ रेलवे शहर चित्तरंजन में दुर्गा पूजा के लिए चंद्रयान 3 के अभियान को थीम के रूप में चुना गया है। मंडप बनाने का काम शुरू हो चुका है।यहां लॉन्चर व्हीकल यानी रॉकेट के साथ करीब 60 फीट का विशाल मंडप बनाया जाना है, जिसमें चंद्रयान के तीन अभियानों के विभिन्न पहलू सामने आएंगे।

चित्तरंजन की सिमजुरी सार्वजनिक पूजा समिति ने दुर्गा पूजा के मंडप के लिए ऐसी थीम चुनी है। जानकारी के अनुसार मंडप बेकार पड़े सामान से बनाया जाएगा।

हालांकि, चंद्रयान अभियान इससे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। इस थीम को चंद्रयान 3 के लॉन्च के बाद पूजा समिति के सदस्यों ने चुना था। शांतिनिकेतन की कलाकार झूलन महतारी को मंडप बनाने का काम दिया गया है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.