ED के समन की अवहेलना को निरस्त करने वाली CM हेमंत की क्रिमिलन रिट पर सुनवाई 30 अगस्त को

KK Sagar
2 Min Read

Jharkhand के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ED के भेजे गए समन की बार बार अवहेलना किये जाने के मामले में बड़ी खबर है। बता दें कि अब झारखंड हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिलन रिट पर सुनवाई 30 अगस्त को होगी।

ED की दायर याचिका को निरस्त करने के लिए हेमंत सोरेन की ओर से क्रिमिनल रिट हाई कोर्ट में दायर

विदित हो कि ED ने समन की बार-बार अवहेलना किये जाने को लेकर एजेंसी ने रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में जो याचिका दायर की है उसको निरस्त करने के लिए हेमंत सोरेन की ओर से क्रिमिनल रिट हाई कोर्ट में दायर किया गया है। हेमंत सोरेन ने ईडी के शिकायत वाद को निरस्त करने का हाई कोर्ट में आग्रह किया है।

10 बार के समन में दो बार हुए पेश

गौरतलब है कि जमीन से जुड़े घोटाला मामले में ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 10 बार समन भेजा था लेकिन मुख्यमंत्री ED के समक्ष दो बार ही पेश हुए थे। लिहाजा समन की अवहेलना मानकर ED द्वारा शिकायतवाद दर्ज कराया था।

Advertisement

बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी के शिकायत वाद पर रांची सीजेएम कोर्ट ने संज्ञान लिया था। बाद में यह मामला रांची MP-MLA कोर्ट में ट्रांस्फर हो गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....