धनबाद रेल मंडल में कर्मचारियों के लिए मदद का हाथ, शिक्षा और इलाज के लिए बांटी गई सहायता राशि

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद रेलवे डिवीज़न में शुक्रवार 15 मई 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में “शैक्षणिक सहायता एवं गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को सहायता राशि वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को आर्थिक सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने मंडल के रेल कर्मचारियों के पुत्र-पुत्रियों को उच्च तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों और उनके आश्रितों को भी सहायता राशि दी गई।

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेलवे प्रशासन अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा रेलवे प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम में मंडल के अन्य अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....