होली में हिली धरती: हिमाचल में भूकंप के तेज झटके

KK Sagar
1 Min Read

होली के दिन हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटकों से लोग सहम गए। कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा में शुक्रवार तड़के 2:50 बजे धरती कांपी, जिससे लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई।

भूकंप का केंद्र लद्दाख, पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र लद्दाख में था, लेकिन हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी तेज झटके महसूस हुए। भूकंप का असर पाकिस्तान तक भी दर्ज किया गया।

लोगों में दहशत, लेकिन कोई नुकसान नहीं

भूकंप के झटकों से कुल्लू और लाहौल-स्पीति के लोग सड़कों पर उतर आए। हालांकि, अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से शांत और सतर्क रहने की अपील की है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....