स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों को किया गया सम्मानित, जिला प्रशासन की ओर से दी गई गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
1 min read
जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर धालभूम व घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों को पदाधिकारियों द्वारा शॉल देकर सम्मानित किया गया व जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने अखौरी बालेश्वर सिन्हा, कार्यपालक दण्डाधिकारी धालभूम ने निभा सेन गुप्ता(पति स्व. सुकुमार सेन गुप्ता), नीलम शर्मा(पति स्व. राम अवतार सिंह), कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम ने आरती बसाक(पति स्व. विजय कृष्णा बसाक, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी ने शैलजा सिन्हा(पति स्व. कृषणा नंद सहाय), नीलिमा कर्मकार(पति स्व. सौमेन्द्र कर्मकार), डीसीएलआर धालभूम ने सी. शुभलक्ष्मी(पति स्व. सी भी राव), सीओ जमशेदपुर सदर ने सरोज देवी(पति स्व. प्रभाष चन्द्र ठाकुर) को उनके घर जाकर सम्मानित किया व गणतंत्र दिवस की खुशियां उनके साथ साझा की।
