अंधविश्वास का खौफनाक अंत: पिता नहीं बन पाने पर पड़ोसी महिला को माना ‘डायन’, लाठी से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : झारखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पिता न बन पाने और घर की बर्बादी का जिम्मेदार अपनी 55 वर्षीय विधवा पड़ोसी महिला को डायन के संदेह में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​क्या है पूरा मामला?
​आरोपी मुंशी टुडू की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के तीन साल बाद तक संतान न होने के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। पिछले वर्ष मुंशी के पिता का भी निधन हो गया। इन तमाम दुखों और असफलताओं के लिए मुंशी अपनी पड़ोसी विधवा पक्कू हेंब्रम को जिम्मेदार मानने लगा था। ​मुंशी के मन में यह अंधविश्वास घर कर गया था कि महिला डायन है और उसके जादू-टोने की वजह से ही उसका घर बर्बाद हुआ है। उसका मानना था कि जब भी वह किसी काम से बाहर निकलता, महिला उसे टोक देती थी, जिससे उसके काम बिगड़ जाते थे।

सुनियोजित तरीके से की हत्या
मुंशी ने महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने महिला को बहाने से अपने घर बुलाया। जैसे ही महिला घर के अंदर आई, मुंशी ने लकड़ी के डंडे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया डंडे से पीट-पीटकर उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की कार्रवाई
​गांव के चौकीदार से सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी लॉरेंसिया केरकेट्टा दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर भागने की कोशिश कर रहे मुंशी टुडू को दबोच लिया।

Share This Article