गायत्री परिवार का पूर्णाहुति संपन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल के युवा साथियों द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में नवरात्री का पूर्णाहुति कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सम्पन्न हुआ । इस अबसर पर बहन जसवीर कौर और गायत्री परिवार के बरिष्ठ परिजन श्री बशिष्ठ नारायण तिवारी जी के द्वारा 5 कुंडीय यज्ञ का संचालन किया गया । उसके उपरांत कन्या पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । बहन जसवीर कौर ने सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर योगदान करने का संकल्प कराया ।वहीं गायत्री परिवार टाटानगर के बरिष्ठ परिजन श्री बशिष्ठ नारायण तिवारी जी ने बताया कि गुरुजी पंडित श्री शर्मा आचार्य जी कहा करते थे, की हमारे कार्यकर्ता नवरात्रि साधना कर के जो ऊर्जा एकत्रित करते हैं, उसे अगले 6 महीने तक समाज हित में लगाते हैं । तभी तो युग निर्माण का कार्य संभव हो रहा है । तिवारी ने गुरुदेव के साथ अपने द्वारा किये गये कार्यों को बताया । इस अबसर पर शम्भूनाथ दुबे, संजीव सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, प्रशांत, अमरजीत, अमित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, शंकर, संतोष, अनिल शर्मा के साथ साथ महिला मंडल के बहनो ने भी अपना योगदान दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *