चाईबासा : आईईडी विस्फोट में 3 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची

Manju
By Manju
1 Min Read

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में 3 सीआरपीएफ जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। सर्चिंग पर थे तभी IED की चपेट में जवान आ गये। सभी घायलों को रांची ले जाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक  गुरुवार को जिले के टोंटो क्षेत्र में जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ जिसकी चपेट में तीन जवान आ गए। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची भेजा जा रहा है। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है। सूत्रों के अनुसार घायल जवानों में सीआरपीएफ 60 बटालियन के राकेश पाठक, बीडी अनल और पंकज यादव का नाम है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *