HomeELECTIONरामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : संभावित उम्मीदवार का जारी है जनसम्पर्क अभियान :...

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : संभावित उम्मीदवार का जारी है जनसम्पर्क अभियान : कई ने ख़रीदे नामांकन पत्र

मिरर मीडिया : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चूका है यानी चुनाव का बिगुल बज चूका है। कई उम्मीदवार नामांकन पत्र खरीदने के लिए आ रहे हैं। तो कई अपनी दावेदारी ठोक रहें हैं।

संभावित दावेदार जनसम्पर्क अभियान भी चलाना शुरू कर कर दिया है। बीजेपी, सीपीआई सहित कई पार्टी आने वाले समय में अपने उम्मीदवार उतारेगी। इधर झारखंड पार्टी ने संतोष कुमार महतो को अपना प्रत्याशी बनाया है।

चर्चा है कि कांग्रेस की ओर से ममता देवी के पति बजरंग महतो इस सीट पर प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। हालांकि कुछ अन्य नामों पर चर्चा चल रही है। दूसरी तरफ एनडीए फोल्डर से आजसू पार्टी ने गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता देवी कोउतारने की तैयारी कर ली है।

यह उपचुनाव राज्य में झामुमो की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन और एनडीए दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि 2024 के विधानसभा चुनाव के पहले यह दोनों खेमों के लिए लिटमस टेस्ट की तरह होगा।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular