दोषी नही हैं तो फिर ईडी के सामने क्यों नहीं पेश हो रहें है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : अर्जुन मुंडा

Anupam Kumar
2 Min Read

झारखंड : ईडी के द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजे जाने को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ईडी के बार-बार समन देने के बावजूद मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, वहां जाना चाहिए, वहां के अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड के ही एक कांग्रेस के सांसद के घर पर छापामारी में 351 करोड़ रुपया नकद बरामद हुआ है। वह पूरी तरह खुला हुआ था सभी देखें यह किसी से छुपा हुआ नहीं था। इस पर कई लोगों के विरुद्ध भी जांच चल रही है।

मुंडा कहा कि अगर आप ईडी के सामने नहीं जा रहे हैं तो स्थिति स्पष्ट कैसे होगी। आपको वहां जाकर स्थिति स्पष्ट करते हुए जनता को बताना चाहिए कि आप राज्यहित में काम कर रहे हैं या अन्य किसी हित में।
इसको पूरी देश और राज्य की जनता देख रही है, मैं इसे राजनीतिक रूप से नहीं देखता। जांच एजेंसी है अगर उन्हें लगता है कि कहीं गलत हुआ है या हो रहा है तो वह जांच कर सकते हैं। यह पहली जांच तो है नहीं, पहले भी हो चुका है, आगे भी होगी।
इसलिए स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। नहीं तो जनता सब कुछ देख रही है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। आप दोषी नहीं है तो स्थिति स्पष्ट कीजिए। इसमें नहीं जाने वाली और बार-बार समन भेजने वाला मामला जांच एजेंसी देखें। जांच एजेंसी इस पर जांच कर रही है। जनता भी खुली आंखों से सभी मामलों को देख रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *