राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद के प्रतिभागियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लहराया परचम
1 min read
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत राज्य युवा महोत्सव में धनबाद ज़िले का उत्कृष्ठ प्रदर्शन
मिरर मीडिया : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद के प्रतिभागियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस संबंध में दिलिप कुमार, जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर संदीप कुमार प्रसाद, बी.बी.एम.के.यू, धनबाद तथा भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रिचा पांडे रहीं।
सभी सफल चयनित प्रतिभागियों को विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शुकदेव बाई, उपायुक्त संदीप सिंह, रजिस्ट्रार सुधींता सिन्हा, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह और विश्वविद्यालय छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ एसके सिन्हा ने बधाई हैं।