ईरान में हुए बम धमाकों में मारे गए लोगों प्रति भारत ने जताया दुःख,अब तक 103 लोगों की हुई मौत

Anupam Kumar
2 Min Read

विदेश: ईरान में हुए बम धमाकों में मारे गए लोगों को प्रति गुरूवार को भारत ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही भारत ने ईरान की सरकार और लोगों के प्रति एकजुटता दिखाई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि हम ईरान के केर्मिन शहर में हुए भीषण बम विस्फोटों से दुखी हैं। इस कठिन घड़ी में हम ईरान की सरकार और लोगों के साथ अपनी एकजुट हैं। पीड़ितों और घायलों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

बता दें कि ईरान के केर्मिन में बुधवार को कासिम सुलेमानी के कब्र के पास दो बम धमाके हुए। इन धमाकों में अब तक 103 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा इस घटना में 188 लोग घायल हो गए। ईरानी अधिकारियों ने इसे आतंकी हमला बताया, लेकिन इसपर अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

वहीं ईरान की इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) ने बताया कि पहला विस्फोट सुलेमानी की कब्र से 700 मीटर दूर पर हुआ था और दूसरा करीब 600 मीटर की दूरी पर हुआ था। न्यूज एजेंसी ने बताया कि घटना के वक्त सैकड़ों लोग कब्र के पास मौजूद थे।

मालूम हो कि कथित तौर पर अमेरिकी हवाई हमले में सुलेमानी की मौत को चार साल हुए थे और उनकी चौथी बरसी पर लोग एकत्रित हुए थे, जिस वक्त हमले को अंजाम दिया गया। इस विस्फोट के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने का खतरा है, क्योंकि इसे इजरायल और हमास युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *