कल लॉन्च होगा भारत का पहला सूर्य मिशन,चंद्रयान –3 की तरह ही आदित्य-एल1 मिशन का होगा लाइव प्रसारण

Anupam Kumar
2 Min Read

इसरो : चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग और मिशन की सफलता के बाद अब सूर्य फतह करने की बारी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार को ये जानकारी देते हुए कहा कि भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल1 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसके पहले इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम आदित्य-एल1 मिशन के मिनी मॉडल के साथ तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची।
मालूम हो कि भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 मिशन 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने गुरुवार को चेन्नई में लॉन्चिंग की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि रॉकेट और सैटेलाइट तैयार हैं। हमने लॉन्च करने के लिए अभ्यास पूरा कर लिया है
वहीं चंद्रयान –3 की तरह ही आदित्य एल1 मिशन का भी लाइव कवरेज किया जाएगा। आप इस लाइव कवरेज को इसरो के यू ट्यूब चैनलhttps:www.youtube.com/@isroofficial5866 पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसरो के एक्स https://twitter.com/isro पेज पर जाकर भी पल-पल की अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
साथ ही इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार को आदित्य-एल1 मिशन की लॉन्चिंग से पहले सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर का दौरा किया और इसकी सफलता के लिए प्रार्थना की। मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि सोमनाथ ने सुबह 7.30 बजे मंदिर का दौरा किया और भगवान की पूजा की।

पत्रकारों से बात करते हुए इसरो प्रमुख ने कहा कि शनिवार सुबह 11.50 बजे आदित्य मिशन लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सौर मिशन सूर्य का अध्ययन करने के लिए है और सटीक त्रिज्या तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। चंद्रयान-3 मिशन के बारे में उन्होंने ने कहा कि सब कुछ अच्छे से काम कर रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *