September 22, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

घुसपैठिये भारतीय नागरिक बन रहे हैं और राज्य का चुना हुआ अयोग्य, अक्षम मुख्यमंत्री गूंगा, बहरा बना बैठा है – बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना

1 min read

मिरर मीडिया : अपने अनोखे अंदाज में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सत्ता पक्ष पर लगातार हमलावर रहते हैं। ट्वीट के माध्यम से कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कठघरे में खड़ा करते हुए प्रदेश में कांग्रेस और JMM पर निशाना साधते हुए लिखा है कि इनलोगों के सहयोग से घुसपैठिये भारतीय नागरिक बन रहे हैं।

उन्होंने झारखंड के राज्यपाल को आभार किया है

बहुत बहुत आभार माननीय राज्यपाल महोदय।

@HemantSorenJMM ने अपने राजनीतिक स्वार्थों और वोट बैंक की राजनीति के कारण आदिवासी समाज के अस्तित्व का सौदा कर लिया है। संथाल परगना में घुसपैठियों ने वहाँ की परंपरा, संस्कृति और पहचान को नष्ट करने का अभियान चलाया है।@JmmJharkhand – @INCIndia के स्थानीय नेताओं के सहयोग से घुसपैठिये भारतीय नागरिक बन रहे हैं।

राज्यपाल महोदय ने आदिवासियों की वेदना – पीड़ा को सुना इसके लिए उनका पुनः कोटि कोटि आभार।

राज्य का चुना हुआ अयोग्य, अक्षम मुख्यमंत्री गूंगा, बहरा बना बैठा है।

वहीं एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लाल डायरी का जिक्र करते हुए लिखा है कि

लाल डायरी” का क्या मकड़जाल है? झारखंड में भी केन्द्रीय एजेंसियों को ऐसी ही डायरी हाथ लगी थी। छत्तीसगढ़ में भी “लाल डायरी” मिली। दिल्ली शराब घोटाला केस में सीबीआई को “लाल डायरी” मिली।

अब राजस्थान के बर्खास्त मंत्री ललकारकर कह रहे हैं कि अगर मैं “लाल डायरी” खोल दूं तो अशोक गहलोत जेल में होंगे।

पत्रकार साथी यह रहस्य सुलझाएं कि धन पशु लोग “लाल डायरी” पर ही विश्वास क्यों करते हैं? क्या विशेषता है इसमें?

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.