जुगसलाई में जांच अभियान, गंदगी फैलाने वालों से वसूला गया जुर्माना
1 min read
जमशेदपुर : प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के क्रम में आज जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत महतो पाड़ा रोड, वीर कुंवर सिंह चौक, स्टेशन रोड व चाईबासा बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक, अतिक्रमण, गन्दगी फ़ैलाने वालो के खिलाफ, खुले में शौच करने वालो के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। गंदगी फैलाने वालों, खुले में मूत्र विसर्जन करने वालों व अतिक्रमण करने वालो लोगों से जुर्माना वसूला गया। इन लोगों में मो इम्तियाज, बिपलाब दास, जे पी सी, सुशांत दास, विजय दास, मोहन मुर्मू, संदीप दास, इरशाद अली से कुल 10,600 रूपया जुर्माना वसूला गया।

बता दें कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) के नियम 2021 के अंतर्गत यह स्पष्ट किया गया है कि प्लास्टिक से बने कैरी बैग या उत्पाद जिनकी मोटाई 75 माइक्रोन से कम है एवं गैर बुना हुआ प्लास्टिक कैरी बैग जो 60 ग्राम प्रति वर्ग मीटर (GSM) से कम है के उपयोग 30 सितम्बर 2021 से प्रतिबंधित है। साथ ही 01 जनवरी 2023 से 120 माइक्रोन की मोटाई से कम के प्लास्टिक के बने कैरी बैग या उत्पादों का आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग दंडनीय अपराध है।