पूर्व फाइलों की जांच, नक्शे से जुड़े 37 फाइलों पर लगाई रोक : अब चास नगर निगम कर दिया गया झमाडा के तकनीकी सचिव रामप्रकाश सिंह का ट्रांसफर
1 min read
मिरर मीडिया : झमाडा के तकनीकी सचिव रामप्रकाश सिंह का ट्रान्सफर चास नगर निगम कर दिया गया है। उनकी जगह अब पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमन शेखर को झमाडा का तकनीकी सचिव बनाया गया है।
बता दें कि दो माह पहले ही झमाडा में रामप्रकाश सिंह का पदस्थापन हुआ था और अभी तक तकनीकी सचिव के पद पर कार्यरत थे। वहीं तकनीकी सचिव बनने के बाद से रामप्रकाश सिंह ने पूर्व की फाइलों की जांच शुरू कर दी थी। नक्शे से जुड़ी लगभग 37 फाइलों पर रोक लगा दी थी। इधर, झमाडा एमडी पर सरकारी गाड़ी और आदेशपाल वापस लेने का भी आरोप लगा।
हालांकि यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि इनका ट्रान्सफर झमाडा एमडी के साथ विवादों के बाद हुआ है। इसी के साथ नगर निगम और झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार में कार्यपालक एवं सहायक अभियंता (इंजीनियर) स्तर के कई पदाधिकारियों का ट्रान्सफर कर दिया गया है।
इधर ट्रांसफार-पोस्टिंग की कड़ी में नगर निगम के सहायक अभियंता चमक लाल मंडल को अगले आदेश तक नगर निगम धनबाद का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है।