HomeJharkhand NewsJamshedpur :नौकरी के नाम पर बेरोज़गार युवाओं से ठगी

Jamshedpur :नौकरी के नाम पर बेरोज़गार युवाओं से ठगी

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : चाकुलिया बहरागोड़ा निवासी 20 से अधिक युवाओं को जमशेदपुर की कंपनी टाटा स्टील में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा गया है। ठगी का आरोप परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा स्थित निधि टोला निवासी सागर गोराई पर है। ठगी के शिकार युवाओं ने करीब 8 घंटे तक सागर गोराई के घर को घेरे रखा। इसके बाद मामला परसुडीह थाना पहुंचा। यहां सागर ने चार महीने के भीतर युवाओं को उनके पैसे वापस लौटने की बात कही। चाकुलिया निवासी मनोज सोरेन ने बताया कि 3 महीने पहले सागर से उसकी मुलाकात हुई। उसने टाटा स्टील में नौकरी दिलाने की बात कही। उसने अपने अन्य दोस्तों के बारे में बताया जो बेरोजगार है। उसने नौकरी दिलाने के लिए किसी से 5000 तक किसी से 10000 रुपए लिए। वही नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार होने वालों में बबलू मुर्मू, मीनाक्षी टुडू, गोपीनाथ हांसदा, चरण मुर्मू, रायमुनी हांसदा, सुनील सोरेन, नरेन हांसदा, लक्ष्मण चंद्र हेंब्रम, विशाल मुंडा, सरोति मुर्मू, पहाड़ बास्के, मालती टुडू, चंपामनी हांसदा, मंगल मुर्मू, हेमंत मांडी समेत अन्य लोग शामिल है। बेरोजगार होने के कारण सभी ने नौकरी के आस में उसे पैसे दिए। लेकिन जब किसी को भी नौकरी नहीं मिली तो सभी सागर से पैसे की मांग करने लगे। इसके बाद सागर पैसा वापस नहीं कर रहा था। सभी का नंबर भी सागर ने ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद ठगी के शिकार सभी लोग सागर के घर पैसा मांगने पहुंचे। लेकिन सागर बात करने के लिए घर से बाहर नहीं निकला। फिर मामले की शिकायत करने सभी लोग थाना पहुंचे।

Most Popular