HomeJharkhand NewsJamshedpur : केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा जमशेदपुर मेें योगोत्सव का आयोजन, 3000...

Jamshedpur : केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा जमशेदपुर मेें योगोत्सव का आयोजन, 3000 से अधिक लोगों ने किया योग का अभ्यास

डिजिटल डेस्क । जमशेदपुर : केंद्रीय आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ योग के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जागरूकता के लिए चलाएं जाने वाले हंड्रेड डेज काउंटडाउन प्रोग्राम के अंतर्गत झारखंड के जमशेदपुर शहर में योगोत्सव के रूप में इसे मनाया गया। जमशेदपुर में यह कार्यक्रम इंडियन योग एसोसिएशन के एसोसिएट संस्था वर्ल्ड विजन फाउंडेशन के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर शहर में लगभग 50 स्थान पर 3000 से अधिक लोगों ने सुबह में 6:30 से 7:30 तक योग का अभ्यास किया। जिसमें रामकृष्ण मिशन स्कूल के 16 स्कूल और पतंजलि के योग केंद्र आर्ट ऑफ लिविंग के योग केंद्र गायत्री परिवार मंदिर के साथ-साथ जमशेदपुर के स्लम एरियाज के बच्चों को योग अभ्यास कराया गया। जमशेदपुर में स्थित सूर्य मंदिर एक आईकॉनिक प्लेस के रूप में घोषित किया गया था। सूर्य मंदिर के कैंपस में भी योगाभ्यास करवाया गया।


योगा फॉर वूमेन एंपावरमेंट महिला सशक्तिकरण के लिए योग इस विषय पर सेमिनार का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निर्मला बरेलिया रीजनल ज्वाइंट डायरेक्टर ऑफ़ एजूकेशन कोल्हान विशिष्ट अतिथि गुलमोहर हाई स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति सिन्हा रही।धन्यवाद ज्ञापन देते हुए इंडियन योग एसोसिएशन झारखंड स्टेट चैप्टर के सचिव अमित कुमार ने कहा कि सभी भारतीय महिलाओं को भारतीय होने पर गर्व अनुभव करना चाहिए और उन्हें अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। अमित कुमार ने कहा कि यह 100 डेज काउंटडाउन प्रोग्राम के आयोजन का जमशेदपुर शहर में तृतीय वर्ष है आगे भी इस तरह का योग का कार्यक्रम इस इस शहर में आयोजित किया जाता रहेगा।

Most Popular