झाझा पुलिस को बड़ी सफलता, बम हमले और हत्या मामले में वांछित विजय यादव गिरफ्तार

KK Sagar
1 Min Read

जमुई: झाझा थाना क्षेत्र की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस पर बम से हमला करने और बहुचर्चित सुभाष यादव हत्याकांड के वांछित फरार अभियुक्त विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय यादव, पिता स्वर्गीय काली यादव, निवासी ग्राम बेलाटांड़, थाना झाझा के रूप में हुई है। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से फरार था और उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विजय यादव पर सुभाष यादव हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप है। साथ ही उस पर पुलिस पर बम से हमला करने जैसी गंभीर घटनाओं में भी संलिप्तता रही है।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....