झाझा (जमुई): राजस्थान नवयुवक संघ को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से रविवार, 19 जुलाई 2026 को अग्रवाल पंचायत भवन परिसर में एक महत्वपूर्ण चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सीताराम पोद्दार ने की, जबकि चुनाव अधिकारी के रूप में संतोष झुनझुनवाला एवं देवी प्रसाद सुल्तानिया ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया।
सभा में सर्वसम्मति से लक्ष्मण बंका को राजस्थान नवयुवक संघ का अध्यक्ष तथा प्रशांत सुल्तानिया को महासचिव पद के लिए निर्विरोध मनोनीत किया गया। दोनों पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित लोगों ने बधाई देते हुए संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर प्रभाष बंका, सौरभ गोयल, राजस्थान नवयुवक संघ के वरिष्ठ सदस्य, वर्तमान युवा सदस्य एवं अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान नवयुवक संघ को पुनः सक्रिय एवं सशक्त बनाकर समाज के युवाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों से जोड़ने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। नवगठित कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

