झाझा में ‘Rangoli Gift House’ का भव्य शुभारंभ, अब हर खास मौके के लिए मिलेगा आधुनिक गिफ्ट्स का शानदार कलेक्शन

KK Sagar
2 Min Read

जन्मदिन, शादी, सालगिरह, त्योहार और कॉर्पोरेट गिफ्ट्स तक—एक ही छत के नीचे मिलेगी हर जरूरत की रेंज

झाझा (जमुई): झाझा शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। शहर में आधुनिक और आकर्षक उपहारों के नए प्रतिष्ठान Rangoli Gift House का भव्य शुभारंभ हो गया है। मिशन स्कूल के पास, दुर्गा मंदिर रोड स्थित यह प्रतिष्ठान अब हर खास अवसर को यादगार बनाने के लिए उपहारों की विस्तृत और आधुनिक रेंज ग्राहकों के लिए लेकर आया है।

गिफ्ट कार्नर के इस प्रतिष्ठान में हर आयु वर्ग और हर बजट के अनुसार फैंसी गिफ्ट्स, कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम, प्रिंटेड मग, कुशन, डेकोरेटिव लाइट्स, आकर्षक होम डेकोर आइटम, शो-पीस, वॉल क्लॉक्स, बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉयज एवं एजुकेशनल गेम्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा बर्थडे, एनिवर्सरी, शादी, त्योहार, कॉर्पोरेट गिफ्ट्स और रिटर्न गिफ्ट्स की भी विशेष रेंज ग्राहकों के लिए रखी गई है।

प्रतिष्ठान के संचालक मनीष केशरी ने बताया कि झाझा और आसपास के लोगों को अब बेहतर गुणवत्ता, नवीनतम डिज़ाइन और उचित कीमत पर उपहारों के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक और आकर्षक गिफ्ट्स की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध होगी। झाझा के पुरानी बाजार से लेकर थाना तक के बीच में यह एकमात्र प्रतिष्ठान है जो सभी ग्राहकों के लिए बेहतरीन गिफ्ट की दुकान है।

शुभारंभ पर विशेष ऑफर

भव्य शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर भी रखा गया है जिसमें हर खरीदारी पर उस उपहार की पैकिंग बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है। आप भी आइये और अधिक से अधिक लाभ उठाइये।

पता

Rangoli Gift House

मिशन स्कूल के पास, दुर्गा मंदिर रोड, झाझा (जमुई)

संपर्क: मोबाइल नंबर

9162439070

मनीष केशरी

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....