झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: पहले चरण में 41 व दूसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान, देखें पूरी सूची

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया:चुनाव आयोग ने आज यानी मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। इस बार राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा, जबकि चुनावी नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

पहला चरण: 13 नवंबर को 41 सीटों पर मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 13 नवंबर को कुल 41 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीटें शामिल हैं।

दूसरा चरण: 20 नवंबर को 40 सीटों पर मतदान

दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। इनमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी विधानसभा सीटें शामिल हैं।

चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अब सभी की नजरें झारखंड की सियासी जंग पर टिकी हुई हैं।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views