June 9, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

नहीं रहें झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो :चेन्नई में इलाज के दौरान हुआ निधन

1 min read

मिरर मीडिया : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया है।
बता दें कि शिक्षा मंत्री लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वे इलाजरत थे।

सूत्रों कि माने तो विगत दिनों विधानसभा सत्र के दौराना अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलीफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

उनके निधन पर झारखंड मंत्रालय में शोक की लहर व्याप्त है वहीं सूबे के मुख्यमंत्री ने भी शोक जताते हुए ट्वीट किया है कि

अपूरणीय क्षति!
हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!
आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.