Jharkhand News: दीपिका का कटा टिकट,गोड्डा में प्रदीप तो रांची में यशस्विनी सहाय पर कांग्रेस ने लगाया दाव

mirrormedia
3 Min Read
loksabha election 2024

मिरर मीडिया डेस्क: Jharkhand News प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस में विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए थे जिसके बाद रविवार को रांची में आयोजित रैली के बाद कांग्रेस ने झारखंड में बड़ा उलट फेर किया है। जिसमें झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से दीपिका पांडे सिंह का नाम फाइनल किया था, लेकिन अब उन्हें बदल कर उनकी जगह प्रदीप यादव क्या नाम की घोषणा की गई है प्रदीप यादव गोड्डा से लोकसभा प्रत्याशी होंगे । इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

ranchi/ godda

वहीं राजधानी रांची लोकसभा सीट से सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया गया है। इस संबंध में रविवार को राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली की मंच पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुश्री सहाय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं सुश्री सहाय की मुलाकात के बाद रांची सीट पर प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर विराम लग गया।

रांची से यशस्विनी सहाय को टिकट

रांची संसदीय क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व लोकप्रिय टीवी कलाकार रेखा सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट की घोषणा रविवार को उलगुलान रैली के कुछ ही देर बाद की गई।

मुंबई से बैचलर आफ ला की डिग्री हासिल की है यशस्विनी सहाय ने

रैली में ही मंच पर पहुंच कर यशस्विनी ने खरगे का आशीर्वाद लिया । पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व टीवी कलाकार रेखा सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय ने मुंबई से बैचलर आफ ला की डिग्री हासिल की है।

Jharkhand के गोड्डा से प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह को बदलकर विधायक प्रदीप यादव को मिला टिकट

दूसरी ओर गोड्डा से प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह को बदलकर विधायक प्रदीप यादव को टिकट देने की घोषणा हुई । दीपिका को टिकट दिए जाने का विरोध बड़े पैमाने पर कांग्रेस संगठन से जुड़े नेता और प्रदीप यादव के समर्थक कर रहे थे। इस विरोध को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। दीपिका का विरोध पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के समर्थक भी कर रहे थे।

Railway – टिकट चेकिंग अभियान का असर – 53.33% बड़ी टिकट बिक्री : 18.60% हुई आय में वृद्धि

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views