Railway – टिकट चेकिंग अभियान का असर – 53.33% बड़ी टिकट बिक्री : 18.60% हुई आय में वृद्धि

KK Sagar
3 Min Read

Railway – Dhanbad मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों में दिनांक 20.04.24 को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कई बेटिकट यात्रियों से जुर्माना वसूला गया।

Dhanbad Railway स्टेशन सहित विभिन्न स्टेशनों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान

जानकारी दे दें कि Dhanbad Rail मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में धनबाद मंडल के धनबाद-पहाड़पुर और गोमो-चंद्रपुर खंड के साथ साथ गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाई गई।

Dhanbad Railway मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर चलाया गया टिकट जांच अभियान
Dhanbad Railway मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर चलाया गया टिकट जांच अभियान

1933 बेटिकट यात्रियों से 8 लाख 55 हजार 655 रूपए जुर्माने वसूला गया

194 टिकट चेकिंग कर्मियों ने विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 1933 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा जिनसे 8 लाख 55 हजार 655 रूपए जुर्माने वसूला गया।

जुर्माने वसूलने के साथ यात्रियों को भविष्य में ऐसा नहीं करने की दी गई हिदायत

पकड़े गए कुल यात्रियों में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया एवं उनसे जुर्माने वसूलने के साथ भविष्य में ऐसा नहीं करने की भी कड़ी हिदायत दी गई।

Dhanbad मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार विभिन्न Railway स्टेशनों पर चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान

गौरतलब है कि Dhanbad मंडल Rail प्रबंधक के निर्देश पर यह टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। जिसका उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है।

टिकट चेकिंग अभियान का असर – कोडरमा Railway Station पर 53.33% बड़ी टिकट बिक्री

Dhanbad Rail प्रबंधक के निर्देश पर चलाए गए इस टिकट चेकिंग अभियान का असर कोडरमा Railway Station पर देखने को मिला जहाँ पिछले दिन की तुलना में टिकटों की बिक्री 53.33% और आय 18.60% बढ़ गयी। 

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....
error: Content is protected !!