Homeराजनीतिमहावीर जयंती पर PM Modi का देशवासियों को सम्बोधन : वन वर्ल्ड,...

महावीर जयंती पर PM Modi का देशवासियों को सम्बोधन : वन वर्ल्ड, वन सन, वन ग्रिड का दिया मंत्र

भारत मंडपम में PM Modi ने रविवार को अपने संबोधन में कहा भारत को लेकर विश्व का नजरिया बदला है हमने खुद की कमियों में सुधार किया। वहीं महावीर जयंती पर उन्होंने देशवासियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि महावीर जयंती के पावन अवसर पर देश के समस्त परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। शांति, संयम और सद्भावना से जुड़े भगवान महावीर के संदेश विकसित भारत के निर्माण में देश के लिए प्रेरणापुंज हैं।

इस दौरान PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव के उद्घाटन पर एक स्मारक टिकट और सिक्का जारी किया।

भारत मंडपम में PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जब विचारों में ठहराव आता है तो विचार वाद में और वाद विवाद में बदल जाता है।  विवाद से अमृत निकलता है तो हम नवसर्जन की तरफ बढ़ते हैं और विश निकलता है तो हर पल विनाश के बीज बोते हैं।

हम कभी दूसरे देशों को जीतने के लिए आक्रमण करने नहीं आए, हमने स्वयं में सुधार करके अपनी ​कमियों पर विजय पाई है। इसलिए मुश्किल से मुश्किल दौर आए और हर दौर में कोई न कोई ऋषि हमारे मार्गदर्शन के लिए प्रकट हुआ है।

इस साल हमारे संविधान को भी 75 वर्ष होने जा रहे हैं। इसी समय देश में एक बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव भी चल रहा है। देश का विश्वास है कि यहीं से भविष्य की नई यात्रा शुरू होगी। मेरा आप लोगों से जुड़ाव बहुत पुराना है।

बड़ी-बड़ी सभ्याएं खत्म हो गईं, लेकिन भारत ने अपना रास्ता खोज ही लिया। भारत विश्व बंधु के रूप में उभरा है। वन वर्ल्ड, वन सन, वन ग्रिड का मंत्र दिया’- पीएम

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट लेखनी के लिए निष्पक्षता, पारदर्शिता और ईमानदारी का होना बेहद जरुरी है। और यहीं कई वर्षो का अनुभव मुझे मेरे पत्रकारिता में लेखनी को आकर्षक बनाता है। आप पाठकों का प्यार मुझे ऐसे ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहें और आगे भी मैं ऐसे ही लिखता रहूं। k k sagar....✍️....

Most Popular